

रायगढ़ // रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के सक्रिय सदस्य डॉ. प्रेमनारायण मौर्य द्वारा आज से नोटरी कार्य का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अधिवक्ताओं का कहना है कि डॉ. मौर्य का यह कदम न्यायिक सेवाओं को सुगम और सुलभ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। साथ ही आम नागरिकों को दस्तावेज़ सत्यापन एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों ने भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि डॉ. मौर्य अपने कार्यों से समाज और न्याय व्यवस्था की बेहतरीन सेवा करेंगे।



