LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिविश्व

चक्रधर समारोह में कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रायगढ़, 27 अगस्त 2025/ रायगढ़ में चल रहे 40वें चक्रधर समारोह की शुरुआत देश के प्रख्यात कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। दिल्ली से विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए पंडित गंगानी ने जयपुर घराने की परंपरागत कत्थक नृत्य शैली प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पंडित राजेंद्र गंगानी ने मात्र चार वर्ष की उम्र से कथक नृत्य का प्रशिक्षण आरंभ किया था। उनकी कला में पारंपरिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्हें वर्ष 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है।
उनकी प्रस्तुति के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और दर्शक पूरी तरह भावविभोर हो उठे। इस मौके पर उपस्थित कला प्रेमियों और गणमान्यजनों ने कहा कि पंडित गंगानी की कला ने चक्रधर समारोह के उद्घाटन को और भी ऐतिहासिक बना दिया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button