LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

सोनिया नगर में फर्जी इलाज का गोरखधंधा उजागर, गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत…. पुटकापुरी कनेक्शन की भी चर्चा!

रायगढ़। सोनिया नगर क्षेत्र में फर्जी इलाज और अवैध दवा कारोबार का मामला सामने आया है। डॉ. भुवनेश्वर साहू पर आरोप है कि उन्होंने गलत इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद मरीज भोला यादव की मौत हो गई।

मृतक के घर पर स्थिति बिगड़ने पर डॉ. साहू के साथ एक दवा डीलर भी मौजूद था, जिसने मामले को संभालने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दवा डीलर के संकेत पर नकद और ब्लैंक चेक का लेन-देन हुआ।

सीएमएचओ ने इस मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित क्लिनिक को सील करने की घोषणा की है। जांच में सामने आया है कि डॉ. साहू को इंजेक्शन लगाने का कोई अधिकार नहीं था और न ही क्लिनिक को विभागीय अनुमति प्राप्त थी।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले के पीछे एक बड़े दवा डीलर की सरपरस्ती बताई जा रही है। आरोप है कि उसके इशारे पर ही यह फर्जी इलाज और दवाओं का धंधा लंबे समय से चल रहा था। क्लिनिक में बिना अनुमति उसी डीलर की दवाइयाँ खपाई जाती थीं।

जानकारों का कहना है कि यदि क्लिनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए तो पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button