LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

रायगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्यवाही : आबकारी उप निरीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

रायगढ़ (30 अगस्त 2025)
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में बड़ी सफलता हासिल की है। खरसिया स्थित आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया
📌 मामला कैसे शुरू हुआ?
धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने 20 अगस्त को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 19 अगस्त को उप निरीक्षक संतोष नारंग, ग्राम पंडरी महुआ में उसकी मां के घर पहुंचे और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने उसकी मां से दस्तखत भी लिए और कठोर कार्यवाही से बचने के लिए ₹50,000 की रिश्वत मांगी।

📌 एसीबी का जाल और गिरफ्तारी
शिकायत की जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद ट्रैप योजना बनाई गई।
आज 30 अगस्त को प्रार्थी को तय रकम देने भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने अपने खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में ₹50,000 रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा।
📌 जप्ती और आगे की कार्रवाई
आरोपी से पूरी रिश्वत राशि बरामद की गई। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है।
📌 एसीबी का संदेश
एसीबी सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है। टीम ने साफ संकेत दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह जंग निरंतर जारी रहेगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button