खरसिया विधानसभा में मन की बात से आगे बढ़कर ज़मीनी हकीकत पर करना होगा काम!

रायगढ़/खरसिया :
*आजकल राजनीति का एक बड़ा हिस्सा “मन की बात” सुनने और फोटो खिंचवाने तक ही सीमित होकर रह गया है। लेकिन क्या जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान इसी से हो सकता है? जवाब है—नहीं*
*खरसिया विधानसभा क्षेत्र की जनता वर्षों से विकास की उम्मीद लगाए बैठी है। उनकी अपेक्षा केवल यह नहीं कि नेता आएँ, बातें करें और तस्वीरों में कैद होकर चले जाएँ। जनता चाहती है कि उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुना जाए, समझा जाए और उनके निदान के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।*
*समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर ज़मीनी हकीकत जानें और योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाएँ। फोटो खिंचवाने से विकास नहीं होता, विकास तब होता है जब धरातल पर जाकर जनता के दुःख-दर्द को महसूस किया जाए और उसके निराकरण के लिए ईमानदार कोशिश की जाए।*
*राजनीति को केवल प्रचार की बजाय सेवा का माध्यम बनाना होगा। तभी “मन की बात” वास्तव में “जन की बात” बन पाएगी।*



