
दरभंगा की जनसभा में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्यनीय माता जी के नाम पर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी कर ईडी गठबंधन के तथाकथित नेताओं ने अपनी कपूतता और राजनीतिक दिवालियापन का परिचय दिया है। यह शर्मनाक कृत्य उनकी बौखलाहट और हताशा का प्रतीक है।

जनता ऐसे अपमानजनक कृत्य को कभी माफ़ नहीं करेगी और अपने बहुमूल्य मत का उपयोग कर इन दोगले नेताओं को करारा जवाब देगी।
इसी विरोध स्वरूप आज खरसिया विधानसभा में जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, माताओं एवं बहनों की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस के नाकाम नेता राहुल गांधी और लालू-तेजस्वी के भ्रष्ट वंशवाद का पुतला दहन कर महाठगबंधन के इस गंदे मानसिकता का जोरदार विरोध किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि –
👉 जनता का अपमान करने वाले
👉 भारत मां और मातृत्व का अपमान करने वाले
👉 और विकास विरोधी मानसिकता से ग्रसित महाठगबंधन के हर षड्यंत्र का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
आज की यह ऐतिहासिक विरोध सभा इस बात का प्रतीक है कि खरसिया की धरती पर किसी भी हाल में अपमान और कुशासन की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महाठगबंधन होश में आओ – भारत की संस्कृति और मातृत्व का अपमान करने वालों को जनता हर हाल में नकार देगी।



