
खरसिया। बिहार के दरभंगा में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा जोबी मंडल खरसिया ने अधिवक्ता टिकेश डनसेना, युवाओं के चहेते भाजपा नेता, के नेतृत्व में राहुल गांधी एवं राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
यह पुतला दहन कार्यक्रम स्थानीय शहीद वीर नारायण चौक, एडु पुल खरसिया में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कांग्रेस व राजद नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर गायत्री केसरवानी, जिला कार्यसमिति सदस्य भूपेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष छेदुराम राठिया, महामंत्री द्वय बजरंग सिदार एवं दिनेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भोगसिंह राठिया, बीडीसी सदस्य उर्मिला संतोष राठिया एवं संजय राठिया, सरपंच विजय राठिया, मीडिया प्रभारी भाजपा सुनील सुशांत पटेल सहित नीलाम्बर डनसेना, दुष्यंत जायसवाल, विष्णु महाराज, आत्माराम राठिया, रामायण राठिया, गजेंद्र गबेल, भारत केसरवानी, अमित साहु, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, विश्वजीत लहरें, गुलाब राठिया, संतोष राठिया, रेशम पटेल, नरेश पटेल, दिगंबर पटेल, सुकलाल डनसेना, पुरन झरिया, अशोक झरिया, सोनू राठिया, अर्जुन डनसेना, निक्की निषाद, दर्शन खड़िया, छोटू लहरें सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूदगी रही!



