नगर पालिका परिषद खरसिया का 6 माह का रिपोर्ट कार्ड वार्ड 9 पार्षद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जाँच अब तक अधर में!

रायगढ़/खरसिया – नगर पालिका परिषद खरसिया के छह माह के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड कई सवाल खड़े कर रहा है। इनमें सबसे बड़ा मुद्दा वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद के फर्जी जाति प्रमाण पत्र की जांच का है। जानकारी के अनुसार, पूर्व पार्षद प्रत्याशी डिग्री लाल सिदार निवसी सवरा पारा पुराना बस्ती खरसिया ने करीब एक माह पूर्व खरसिया तहसीलदार को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में पार्षद द्वारा गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाया गया है।
लेकिन हैरानी की बात है कि शिकायत दिए जाने के बाद भी राजस्व विभाग द्वारा अब तक जांच प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया गया है। इससे स्थानीय नागरिकों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है।
लोगों का कहना है कि क्या कहीं न कहीं राजस्व विभाग के अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में तो नहीं हैं? क्योंकि आमतौर पर ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होती है, लेकिन इस मामले में छह माह बीत जाने के बाद भी जांच फाइल आगे नहीं बढ़ी।
अब देखना यह होगा कि 6 माह का यह जांच रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने क्या सच लेकर आता है। क्या न्याय मिलेगा या मामला इसी तरह दबा दिया जाएगा?



