

रायगढ़।
जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत सभी संविदा कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी संविदा कर्मचारी के 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में 12 सितम्बर 2025, शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल रहेंगे। उक्त हड़ताल के लिए संविदा कर्मचारियों ने पुसौर प्रभारी सीईओ नरेंद्र कुमार कुलमित्र को ज्ञापन सौपे!
संविदा कर्मियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इन्ही मांगों को लेकर 18 अगस्त 2025 से एन एच एम संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिनकी समस्याओं पर अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्यवाही को शून्य घोषित करने की भी मांग की गई है।
संविदा कर्मचारियों के एक दिवसीय हड़ताल से कल जनपद पंचायत पुसौर आम जनताओं का कामकाज पुरी तरह से प्रभावित पड़ेगा!



