
खरसिया/उसरौट-कोसमपाली – खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उसरौट और कोसमपाली में ग्रामीण महिलाओं ने महतारी वंदन योजना और आवास योजना को लेकर भाजपा सरकार के प्रति अपनी आस्था और समर्पण व्यक्त किया।
ग्रामीण अंचल की महिलाओं का कहना है कि इन योजनाओं से उनके परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है। महिलाओं ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा ही उनके जीवन स्तर को और बेहतर बना सकती है।
महिलाओं की इस बढ़ती निष्ठा और विश्वास को देखते हुए राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में खरसिया क्षेत्र में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है।
ग्राम की बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा की योजनाओं के समर्थन में आगे आईं और उन्होंने पार्टी के पक्ष में अपने विचार रखे। इससे यह संकेत मिल रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला मतदाता भाजपा के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।



