तारापुर मंडल मे सेवा पखवाडा कार्यशाला हुआ संपन्न!


रायगढ़ :-भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में, खरसिया विधानसभा अंतर्गत तारापुर मंडल में सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह बैठक ग्राम नौरंगपुर पुस्तकालय भवन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
आगामी 17 सितंबर (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन) से लेकर 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जी की जयंती) तक विशेष सेवा पखवाड़ा के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
कार्यशाला में जिला से नियुक्त मंडल प्रभारी एवं मुख्य वक्ता अशोक अग्रवाल ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य जयप्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, जनपद रायगढ़ सभापति प्रीतेश पटेल, महामंत्री क्षितिभूषण पटेल एवं कैलाश निषाद, कार्यक्रम संयोजक टेकलाल साहू, कार्यालय मंत्री उद्धव बैरागी, मंडल उपाध्यक्ष दिनानाथ पटेल, मंत्री शिवनारायण यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से संपन्न करने का आह्वान किया गया।



