

रायगढ़ :-खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, मृदुभाषी और व्यवहारकुशल भाजपा नेता, रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य श्री नरेश पटेल के धनागर निवास में आज जन्मदिन का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

सुबह से ही शुभकामनाएं देने के लिए कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और समर्थकों का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, सोहन चौधरी (सभापति महिला एवं बाल विकास जं.प. रायगढ़), धनागर उपसरपंच लक्ष्मीनारायण पटेल, उद्धव बैरागी, टेकलाल साहू, कोसमनारा सरपंच कमलेश डनसेना, शत्रुघ्न जाटवर, धनुजय पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। 
साथ ही युवा साथियों में शिवा पटेल, कैलाश चौहान, राजेश पटेल, घनश्याम साहू, किशन मानिकपुरी, दीनू उरांव, लोकेश साहू, अमित चौहान, विजय सतनामी, सुंदर उरांव, संजय उरांव, सोमनारायण यादव, अजित उरांव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



