LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

खरसिया विधानसभा पर सोशल मीडिया में बयानबाज़ी तेज भाजपा-कांग्रेस नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर

रायगढ़।
सोशल मीडिया पर खरसिया विधानसभा को लेकर भाजपा नेता दिनेश कुमार उरांव का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद से खरसिया विधानसभा में लगातार कांग्रेस के ही विधायक बनते आ रहे हैं। वोट चोरी की बात करना बेमानी है, क्योंकि यहां कांग्रेस की ही जीत होती रही है। दिनेश ने कहां की जबकी विधानसभा चुनाव 1988 मे रामझरना मे वोट चोरी की बात आई थी!

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता लोचन पटेल ने सोशल मीडिया में तीखा जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि “यदि कांग्रेस ही लगातार जीतती आई है तो यह साफ़ है कि वोट चोरी कांग्रेस ने ही किया। वोट चोर गद्दी छोड़।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया में खरसिया राजनीति को लेकर गरमागरमी बढ़ गई है। भाजपा और कांग्रेस समर्थक एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button