मालखरौदा नवरात्री मे शामिल हुये विधायक रामकुमार यादव!



मालखरौदा :-
नवरात्र के पावन अवसर पर मालखरौदा (राजापारा) में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ग्रामवासियों एवं भक्तजनों ने विधायक यादव का बाजे-गाजे और पुष्पहारों के साथ भव्य स्वागत किया।
मुख्य अतिथि यादव ने सर्वप्रथम नेवताधोबिनिन दाई की पूजा-अर्चना की तथा माता दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने माता रानी से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
विधायक यादव ने भक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि—
“माता रानी की महिमा का बखान करने के लिए जसगीत पार्टी यहां उपस्थित है और आप सभी कीर्तन-भजन के माध्यम से माता रानी की स्तुति कर रहे हैं। हमें अपने परिवार की सुख-शांति के लिए माँ दुर्गा से अपने बच्चों को उत्तम शिक्षा और विद्या प्राप्त करने की प्रार्थना करनी चाहिए।”


इस अवसर पर ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे, विधायक प्रतिनिधि श्री सुनील चंद्रा, जनपद सदस्य श्री जितेंद्र बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रताप चंद्रा, सरपंच श्री रंजीत अजगल्ले सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों भक्तजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



