LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

मालखरौदा में कांग्रेस ने बिजली बिलों की बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन तहसीलदार व बिजली विभाग को सौंपा ज्ञापन, बिलों की प्रतियां जलाईं!

रायगढ़/मालखरौदा। आज मालखरौदा बिजली कार्यालय परिसर में युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से बिजली बिलों में बढ़ोतरी और बिल कटौती के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ हो रहे अन्याय और अत्याचार पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेसजनों ने बिजली बिल की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और तहसीलदार एवं बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बढ़े हुए बिजली बिलों को तत्काल वापस लिया जाए तथा किसानों को राहत दी जाए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे और सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि अगर जल्द ही किसानों को राहत नहीं दी गई, तो आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button