ग्राम डूमरमुड़ा में मां दुर्गा की दर्शन के लिये पहुंचे, सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह


रायगढ़। नवरात्रि के पावन अवसर पर पुसौर क्षेत्र के ग्राम डूमरमुड़ा (चौहान मोहल्ला) में प्रथम वर्ष मां दुर्गा की पूजा अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी जसजीत और डांस प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह रायगढ़ से पहुंचे। उन्होंने माता रानी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों के सुख-शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की। ग्रामवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कुलदीप नरसिंह ने कहा कि गांवों में आज भी आध्यात्मिक व धार्मिक परंपराएँ जीवित हैं, और यह सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस व जसजीत की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाएं सराहनीय हैं।
कुलदीप ने ग्रामवासियों से कहा कि रायगढ़ में यदि किसी भी समस्या का सामना करना पड़े तो वे उन्हें अपने छोटे भाई की तरह याद कर सकते हैं। उनके इस संबोधन से उपस्थित ग्रामीणों में प्रसन्नता देखी गई।
इस अवसर पर युवा समिति के सदस्य शिव चौहान, राकेश चौहान, नमन चौहान, मनदीप चौहान सहित अन्य युवा सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।



