ग्राम पंचायत पुटकापूरी में पनिका समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ महंत के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न !



रायगढ़। राष्ट्रीय पनिका समाज विकास परिषद, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं पंजीकृत समिति पनिका समाज विकास सेवा समिति, रायगढ़ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत पुटकापूरी स्थित समाज की सामाजिक धरोहर मुक्तिधाम में स्वच्छ भारत पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के बायलॉज के तहत किए गए इस पौधारोपण में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला-पुरुष उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य रूप से —राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकनाथ महंत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेहतर दास महंत,राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती तिरीथ कुमारी मानिकपुरी,राष्ट्रीय महासचिव शिवाजी महंत,संगठन सचिव माखन दास,सक्रिय सदस्य राजेश दास महंत,जिला अध्यक्ष कमलेश दास महंत,जिला संरक्षक घूराउ दास महंत,युवा नेता विमल दास महंत,
प्रदेश संगठन प्रभारी श्रीमती नीलम महंत, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला संरक्षक राजू दास महंत सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।वहीं महिलाओं में मंजु महंत, विमल महंत, गीता महंत, जानकी महंत, प्रेमा महंत, रूषा महंत, फिरतिन महंत, सुहोद्रा महंत, मीना महंत, पार्वती महंत, हेमवती महंत, अंतरा महंत, बुधयारिन महंत, उमा महंत प्रमुख रूप से शामिल हुईं।साथ ही जहारी दास, संतोष दास, घुरवा दास, विमल दास, अमृत दास, पालन दास, रूप दास, गुरु दास, अमर दास, धरम दास, श्याम दास सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ ने स्वच्छता, हरियाली और सामाजिक एकता के महत्व पर बल दिया तथा समाज के युवाओं से आगे बढ़कर ऐसी गतिविधियों में निरंतर भागीदारी की अपील की।



