रायगढ़ में गूंज रहा दुर्गोत्सव, जीवंत रूप में दिखीं माँ दुर्गा !


रायगढ़। शहर के पुराना पुलिस लाइन गौशाला पाड़ा युवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजन इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगातार 26 वर्षों से हो रहे उत्सव में प्रतिवर्ष विशेष सजावट और आयोजन के लिए समिति जानी जाती है। इस बार माँ दुर्गा की प्रतिमा का स्वरूप लोगों को अद्भुत और जीवंत प्रतीत हो रहा है।समिति अध्यक्ष दिनेश यादव (दीनू) ने बताया कि उन्होंने स्वयं मूर्तिकार के साथ लगभग 18 घंटे बैठकर प्रतिमा की सजावट पर खास ध्यान दिया। सफेद मार्बल जैसी दमकती प्रतिमा और आँखों की बनावट ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। समिति को इससे पहले भी “गुफा वाले आकर्षक मूर्ति” के लिए पुरस्कार मिल चुका है।आमजन का कहना है कि इस बार की प्रतिमा का स्वरूप अब तक का सबसे अलग और अनुपम है। प्रतिदिन होने वाले डांडिया, भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।



