

रायगढ़: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित और आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में वे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को धरातल तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
श्री नायक ने हाल ही में तारापुर मंडल और चपले मंडल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उनके प्रेरक वक्तव्यों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और भरोसे का संचार हुआ है।
क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता सनत नायक की सरलता, सहजता और कर्मनिष्ठा से प्रभावित होकर उनके नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और जमीनी कार्यशैली को देखते हुए कार्यकर्ताओं के बीच वे एक सशक्त और लोकप्रिय नेता के रूप में उभर रहे हैं।



