

रायगढ़ :*भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल पुसौर की कार्यशाला मंगल भवन पुसौर में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा की सरकार द्वारा जी एस टी दर में किए गए कमी से आम जनता को होने वाले लाभ एवं आत्म निर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। उक्त कार्यशाला में पहुंचे अतिथियों ने भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीपप्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के स्वागत सत्कार के उपरान्त भाजपा मंडल पुसौर के अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता ने स्वागत एवं प्रस्तावना भाषण दिया।विषय वक्ता के रुप में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ के महामंत्री श्री जतिंद्र साव ने भारतीय जनता पार्टी और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के लोक कल्याणकारी कार्यों के विषय पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। भाजपा के संगठन विषय पर जिला संगठन रायगढ़ के मंत्री श्री पावन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आत्म निर्भर भारत विषय पर जिला संगठन रायगढ़ के उपाध्यक्ष श्री विलिस गुप्ता ने माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा भारत के आत्म निर्भरता हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। महिला सशक्तिकरण जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर रायगढ़ नगर पालिक निगम की अजेय पार्षद श्रीमती पूनम सोलंकी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सारगर्भित उद्बोधन दिया। जिला भाजपा रायगढ़ के उपाध्यक्ष श्री अरुण कातोरे ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जन हित में जीएसटी में किए गए सुधारात्मक कमी विषय पर अपने विचार रखे। सभी अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को आव्हान करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए जन हितैषी कार्यों की जानकारी बूथ स्तर पर जाकर जन जन तक पहुंचना है। कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजेश गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। मंच संचालन मंडल महामंत्री विजय गुप्ता द्वारा किया गया।*
उक्त महत्वपूर्ण कार्यशाला में जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान,उपाध्यक्ष श्रीमती चौहान, जिला कार्य समिति सदस्य श्रीमती हेमालिनी गुप्ता, मंडल महामंत्री श्री डिग्री लाल पाईक, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष गौरांग साव, जिला ओबीसी मोर्चा के महामंत्री मनोरंजन साहू, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिती सदस्य एवं सेवा सहकारी समिति पुसौर के अध्यक्ष घनश्याम पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य ईश्वर गुप्ता, नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी, नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष उमेश साव, पार्षद बलराम सौंरा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिमन्यु साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सफेद गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री श्रीमती इंदिरा गुप्ता, जनपद सदस्य कृष्णा प्रधान,भाजयुमो पुसौर के मंडल अध्यक्ष रजत गुप्ता, महामंत्री अविनाश गुप्ता, पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश बारीक, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती खीर कुमारी डनसेना, महामंत्री श्रीमती पटेल , त्रिभोना की पूर्व सरपंच श्रीमती यशोदा गुप्ता, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष लेकरु देहरी,श्रीमती रजनी श्रीवास, मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सहकारी समिति छिछोर उमरिया के अध्यक्ष अशोक गुप्ता,सरपंच आशीष देहरी, सरपंच तरूण प्रधान, सरपंच हीराधर साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री, सजन गुप्ता, महामंत्री जगन्नाथ डनसेना, कोषाध्यक्ष चूड़ामणि मेहर, किसान मोर्चा मंत्री लोमश पटेल, पूर्व मंडल मंत्री प्रकाश गुप्ता,पड़ीगांव सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष संतोष नायक,राजीव पटेल,हरी साहू, गौरांग गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपाल बारीक,श्रवण नायक,शिक्षित चौहान, सुभाष भोय, शिशुपाल भोए, देवार्चन गुप्ता, कालाचंद गुप्ता, कोंडपाली सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष फत्तेचंद प्रधान, अशोक गुप्ता सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे 🙏



