
रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही ‘बिहान योजना’ और ‘महतारी वंदन योजना’ का प्रभाव अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट दिखाई देने लगा है।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बघननपुर, गेजमुड़ा और उच्चभिट्टी की महिलाओं ने इन योजनाओं की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिली है और परिवार की आय में भी वृद्धि हुई है।
महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना से उन्हें हर माह आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे घर की आवश्यक जरूरतें पूरी करने में सहूलियत हो रही है। वहीं बिहान योजना ने समूहिक कार्य के माध्यम से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया है।
ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजनाएँ सचमुच महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।


