LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नुआपाड़ा (उड़ीसा) विधानसभा उपचुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सक्रिय भूमिका — चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और जिला पंचायत सदस्य सरोज डनसेना को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी!

सक्ति :- नुआपाड़ा(उड़ीसा) विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रामकुमार यादव और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज डनसेना को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं को यह दायित्व सौंपे जाने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रिय नेतृत्व से नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय पार्टी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सीमावर्ती क्षेत्रों में कांग्रेस की एकता और समन्वय का यह उदाहरण आने वाले समय में पार्टी की जमीनी पकड़ को और सुदृढ़ करेगा। क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उम्मीद जताई है कि श्री रामकुमार यादव और श्रीमती सरोज डनसेना के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने का कार्य करेंगे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button