मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया*

राज्य में भाजपा का सरकार बनने एवं श्री विष्णु देव साय जी के मुख्यमंत्री एवं ओपी चौधरी के कैबिनेट मंत्री चुने जाने के बाद प्रथम रायगढ़ आगमन पर सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया!
बुधवार को जब पूरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं 65000 से भी अधिक वोट से जीतने वाले प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी के के स्वागत के लिए तैयार था ऐसे में संविदा कर्मचारियों ने अपने संघ के माध्यम से जूट मिल चौक में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री जी के रोड शो में उनका भव्य स्वागत किया! स्वागत हेतु जिले के सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे, जिसमें एनएचएम (स्वास्थ्य विभाग) पंचायत विभाग, आईटीआई, समग्र शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाया! कार्यक्रम में संविदा कर्मचारी मुख्यमंत्री जी के रोड शो के दौरान “संविदा कर्मचारियों को है विश्वास, भाजपा सरकार देगा जल्द नियमितीकरण की सौगात” तथा “संविदा कर्मचारियों का कौन खेवईया, विष्णु भैया ओपी भैया” का नारा लग रहे थे! पूर्व सरकार ने संविदा कर्मचारियों को छलते हुए उन्हें 5 वर्षों से जानकारी नहीं मिलने का बहाना बनाते हुए नियमितीकरण नहीं किया था, जिस पर 31 दिन के हड़ताल समय में भाजपा के नेताओं ने भाजपा सरकार बनने के बाद संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का भरोसा दिलाया था! अब डबल इंजन के सरकार बनने के बाद संविदा कर्मचारियों को पूर्ण विश्वास है कि उनका नियमितीकरण का सौगात जल्द से जल्द मिलेगा !


