वेदांता कोल साइडिंग कुनकुनी के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र विरोध, CSR की अनदेखी पर फूटा गुस्सा!


रायगढ़ :- खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम कुनकुनी स्थित वेदांता कोल साइडिंग के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अरबों का मुनाफा कमाने वाली वेदांता कंपनी CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के नाम पर स्थानीय लोगों के साथ खुला अन्याय कर रही है। क्षेत्र में न तो एम्बुलेंस की सुविधा है, न शुद्ध पेयजल, न ही पानी टेंकर और न ही कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि साइडिंग संचालन से इलाके में भारी प्रदूषण फैल रहा है, लेकिन बदले में कंपनी द्वारा रोजगार, चिकित्सा या बुनियादी सुविधाओं का एक अंश भी नहीं दिया जा रहा। कुनकुनी से होकर गुजरने वाले एनएच-49 पर धूल-डस्ट का गुबार हर समय छाया रहता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को गंभीर सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा
है।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दंतार नाला में काला व गंदा पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नित्य निस्तारी, नहाने-धोने और पशुओं के उपयोग में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इस दूषित पानी का असर किसानों की फसलों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जिससे कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि वेदांता प्रबंधन द्वारा एम्बुलेंस, पेयजल टेंकर, स्वास्थ्य सुविधा, प्रदूषण नियंत्रण और CSR राशि से क्षेत्र विकास की मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो समूचा क्षेत्र अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। ग्रामीणों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, जमीनी कार्रवाई चाहिए, वरना आंदोलन और तेज किया*



