LIVE TVदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

तारापुर मंडल के ग्राम धनागर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे प्रभारी डॉ. राजकुमार भारद्वाज!



रायगढ़ : खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तारापुर मंडल अंतर्गत ग्राम धनागर में जगन्नाथ मंदिर के पास विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में रायगढ़ एवं सारंगढ़ के प्रभारी डॉ. राजकुमार भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड प्रभारी मनीष शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल,संगठन कोषाध्यक्ष सनत नायक, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, कमलेश डनसेना, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लाल बहादुर पटेल एवं हुकुम यादव (अधिवक्ता) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि आज पूरे देश में हिन्दू राष्ट्र की चेतना जागृत हो रही है। भारत की सनातन हिन्दू संस्कृति और परंपराएं आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें हिन्दू धर्म और संस्कारों को हर घर-परिवार में अपनाकर आने वाली पीढ़ी को इन्हीं मूल्यों में संस्कारित करना होगा। जब हम स्वयं सुधरेंगे, तभी समाज और युग में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।
डॉ. भारद्वाज ने मातृशक्ति की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज में संस्कारों के निर्माण में मातृशक्ति का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी से हिन्दू संस्कारों के पालन और संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी हिन्दू राष्ट्र, सनातन संस्कृति और हिंदुत्व के मूल्यों के संरक्षण एवं पालन पर अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने समाज में नैतिकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम के अंत में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें हिन्दू होने के नाते अपने कर्तव्यों को समझना होगा और राष्ट्र के लिए अपना योगदान देना होगा। डॉ. भारद्वाज के कार्यक्रम में उपस्थित होने को उन्होंने ग्रामवासियों के लिए गौरव की बात बताया।

हिन्दू सम्मेलन का सफल संचालन वरिष्ठ नेता लोचन पटेल ने किया। इस अवसर पर ग्राम की मातृशक्ति, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम भक्ति, संस्कार और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत नजर आया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button