LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

तमनार हिंसा मामले में महिला आरक्षक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जूते-चप्पलों की माला पहनाकर निकाला गया जुलूस!

रायगढ़।
तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक के साथ की गई बर्बर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कड़ा और प्रतीकात्मक संदेश देते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न सिर्फ हिरासत में लिया गया, बल्कि कानून का भय दिखाने के लिए उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से जुलूस के रूप में थाने तक ले जाया गया। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए साफ चेतावनी मानी जा रही है कि वर्दी पर हाथ उठाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, तमनार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षक पर हमला किया गया था। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस महकमे को झकझोर दिया, बल्कि आम जनता में भी भारी आक्रोश पैदा कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हेमू कालानी चौक से चक्रधर नगर थाना तक जुलूस के रूप में ले जाया गया। इस दौरान आरोपी सार्वजनिक रूप से शर्मसार नजर आया और हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा। पुलिस का यह कदम केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि अपराधियों के मन में बैठ चुके कानून के डर को दोबारा स्थापित करने की कोशिश माना जा रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button