देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बरमकेला को मिली नई महिला नेतृत्व की ताकत, शकुंतला श्रीवास बनीं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत महिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक विस्तार के तहत बरमकेला ब्लॉक को नया नेतृत्व मिला है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के अनुमोदन पश्चात् श्रीमती शकुंतला श्रीवास को महिला कांग्रेस कमेटी, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
श्रीमती शकुंतला श्रीवास लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़कर सामाजिक व जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी सरल, सहज और कर्मठ कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की खबर मिलते ही बरमकेला क्षेत्र में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेसजनों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि शकुंतला श्रीवास के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की भागीदारी और जनसमस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। नियुक्ति पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button