LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

स्वामी आत्मानंद स्कूल कोतरा में विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों के नवाचार ने अतिथियों को किया प्रभावित !


रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जीबिशन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेंद्र यादव, किशनदास मानिक पुरी, गजानंद प्रधान, शाला विकास समिति सदस्य श्यामलाल प्रधान, मगनलाल पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सचिन पटेल सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय पर आधारित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रत्येक मॉडल का अवलोकन कर छात्रों से उसकी कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी ली। ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और तकनीकी नवाचार से जुड़े मॉडलों ने सभी को विशेष रूप से प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि सनत नायक ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की रचनात्मक सोच और मेहनत अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को इसी प्रकार विज्ञान शिक्षा के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाए तो भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा। उन्होंने विद्यालय परिवार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए पूरे शाला परिवार को बधाई दी।


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य आर.सी. नवनीत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को निरंतर नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नई दिशा प्रदान ।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button