
रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संगठन विस्तार और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से साहिल मनिहार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पार्टी नेतृत्व के विश्वास और उनकी संगठनात्मक सक्रियता का प्रमाण है।
साहिल मनिहार पूर्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती देने का कार्य कर चुके हैं। उन्होंने शक्ति केंद्र, मंडल, नगर एवं जिला स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों, बैठकों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई है।
उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के युवाओं, महिलाओं एवं समाजसेवियों को भाजपा से जोड़ने के लिए निरंतर संपर्क अभियान चलाया, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाया तथा सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद के संदेश को मजबूत किया। समाज सेवा, धार्मिक आयोजनों, जरूरतमंदों की सहायता एवं जनकल्याण कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
पार्टी नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्यकुशलता, अनुशासन और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर साहिल मनिहार ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि साहिल मनिहार के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आने वाले समय में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



