LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

IAS बताकर बनता था अफसर, बेरोजगार युवाओं को बनाता था शिकार — आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे !

रायपुर :- बेमेतरा जिला में खुद को प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जयपाल राजपूत निवासी सिंघनपुरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रोहित कुमार (निवासी उत्तर प्रदेश) देवकर में किराये के मकान में रह रहा था और खुद को ट्रेनिंग पर आया आईएएस अधिकारी बताता था। आरोपी फर्जी अवार्ड और मेडल दिखाकर लोगों को भरोसे में लेता था और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम वसूलता था।
💰 नौकरी और नीलामी के नाम पर लाखों की वसूली
आरोपी ने पुलिस विभाग में वाहन चालक की नौकरी लगवाने के नाम पर जयपाल राजपूत से 1,65,000 रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा भागचंद कुर्रे से 85,500 रुपये और सुनील यादव से बाइक नीलामी के नाम पर 12,000 रुपये ठगने का मामला भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को जब प्रार्थी ने आरोपी को देवकर में देखा और अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी फिर से गुमराह करने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य जिलों या राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।
👉 पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button