LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

एसएसपी का बड़ा फैसला: रायगढ़ जिले में थानों की नई जिम्मेदारियां तय !

रायगढ़, 26 फरवरी 2026। जिला रायगढ़ में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी सूची के अनुसार कुल 11 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें कई थाना प्रभारियों को एक थाने से दूसरे थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
निरीक्षक श्री रामकिंकर यादव को थाना प्रभारी पुसौर से थाना प्रभारी पूंजीपथरा भेजा गया है।
निरीक्षक श्री प्रशांत राव आहरे को जूटमिल से तमनार थाना प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक श्री मोहन भारद्वाज को कोतरारोड से पुसौर थाना की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक श्री अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र रायगढ़ से जूटमिल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक श्री राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक श्रीमती कमला पुसाम को तमनार से कोतरारोड थाना प्रभारी पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक श्री नसीरुद्दीन खान को साइबर थाना से छाल थाना प्रभारी बनाया गया है।
निरीक्षक श्री त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से चौकी प्रभारी खरसिया नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक श्री अमित तिवारी को खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।
उप निरीक्षक श्रीमती कुसुम केवर्त को कोतरारोड से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से कोतरारोड थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button