LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

कोसमंदा के प्राथमिक विद्यालय को मिला नया शाला भवन, विधायक ओपी चौधरी को जताया आभार !


रायगढ़। ग्राम पंचायत कोसमंदा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से जर्जर भवन की समस्या से जूझ रहा था। भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को एक साथ बालवाड़ी कक्ष में बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। शिक्षकों द्वारा कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लिखित आवेदन देकर नए भवन की मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं हो पाया था।
इस बीच रायगढ़ के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विद्यालय की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नवीन शाला भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलते ही पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और पालकों ने इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। विद्यालय परिवार ने कहा कि इससे न केवल पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि बच्चों का मनोबल भी बढ़ेगा।
विद्यालय के बच्चों सहित संकुल प्रभारी श्रीमती खर्रे, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्रवण कुमार साव, प्रधानपाठक रंजिता महाणा, शिक्षिका सरोजिनी सिदार एवं श्रीमती मधु प्रधान, सरपंच योग्यता श्यामलाल पटेल, एसएमसी अध्यक्ष शुक्लांबर प्रधान, पालक अध्यक्ष अक्षय यादव तथा अन्य पालकों ने विधायक ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button