LIVE TV

तरकेला में भाजपा का होली मिलन समारोह: रंग, उमंग और संगठनात्मक एकता का संदेश !

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के तारापुर मंडल अंतर्गत ग्राम तरकेला में 05 फरवरी 2026 को होली मिलन समारोह का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल के गृह निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में रंग, गुलाल और आत्मीय मिलन के बीच कार्यकर्ता आपसी भाईचारे और एकता के रंग में सराबोर नजर आए। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और संगठनात्मक समन्वय का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल ने की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री क्षितिभूषण पटेल एवं कैलाश निषाद, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र डनसेना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम साव विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं उपाध्यक्ष धर्नुजय पटेल और कमलेश डनसेना, कार्यालय मंत्री उद्धव बैरागी सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।


समारोह में होरीलाल निषाद, राधेलाल सिदार, श्री मुनुबाबु यादव, राजेश पटेल, कैलाश चौहान, चन्द्रमणी पटेल, प्रद्युम्न सिंह, सनातन सिदार, श्रीमती बबीता, कुमारी सुमित्रा यादव, श्रीमती अनिता पटेल सहित मंडल के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा आगामी गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन और समाज के बीच आत्मीयता और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हो सके।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button