LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विधायक रामकुमार यादव के निवास पर उमड़ा बहनों का स्नेह, रक्षाबंधन समारोह बना यादगार!

सक्ति। चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामकुमार यादव के गृह निवास ग्राम जमगहन में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से पहुंची सैकड़ों बहनों ने विधायक रामकुमार यादव की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की।

रक्षाबंधन समारोह के दौरान विधायक निवास पूरी तरह पारिवारिक और आत्मीय माहौल में रंगा रहा। बहनों ने अपने दुलरवा भाई विधायक रामकुमार यादव को राखी बांधते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया। वहीं विधायक रामकुमार यादव ने भी बहनों के इस अपार प्रेम और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जीवन के प्रत्येक क्षण में अपनी बहनों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बहनों का यह स्नेह उनके लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है और यह पल उनके जीवन के सबसे यादगार क्षणों में शामिल रहेगा। विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की हर बहन को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए वे उनके हर आवश्यक कार्य और समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित बहनों ने भी विधायक रामकुमार यादव को अपने छोटे-बड़े भाई के रूप में सदैव साथ देने और परिवार जैसा अपनापन बनाए रखने की बात कही। समारोह में भावनात्मक और आत्मीय वातावरण के बीच बहनों ने मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर अपने प्रेम और विश्वास का इजहार किया।
रक्षाबंधन समारोह में क्षेत्रभर से पहुंची सैकड़ों बहनों की उपस्थिति ने इस आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का यह सुंदर आयोजन सामाजिक सौहार्द, पारिवारिक मूल्यों और पारस्परिक विश्वास का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button