LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

खरसिया विधानसभा के तारापुर मंडल में भाजपा नेता नेत्रानंद पटेल ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

रायगढ़। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी नेत्रानंद पटेल ने तारापुर मंडल के ग्राम सरवानी, कांटा हरदी, बसंतपुर, नवागांव और नवरंगपुर स्थित मां दुर्गा के पूजा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि नेत्रानंद पटेल का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया।

नेत्रानंद पटेल ने मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता नेत्रानंद पटेल ने कहा कि शारदीय नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के कष्टों और बाधाओं को दूर करती हैं तथा उन्हें साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना से मन में श्रद्धा, साहस और नई ऊर्जा का संचार होता है। नवरात्रि का यह पावन पर्व समाज में भक्ति, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

इस दौरान उन्होंने माता रानी से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति बनाए रखने तथा क्षेत्र की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की। वही पटेल ने दौरा के दौरान ग्राम बोकरमुड़ा के वरिष्ठ भाजपा महिला कार्यकर्ता सुधा सारथी का स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना l

माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर पटेल, महामंत्री क्षितिज भूषण पटेल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतेश पटेल, आदिवासी नेता राधेलाल सिंदार, सरवानी सरपंच उमेश पटेल, राजेश पटेल, निर्मल दास, जग्गू महंत, नीलांबर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button