LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा का सम्मान*

 

*शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला सम्मान, समर्थकों में हर्ष का माहौल*

रायगढ़। शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रायगढ़ के शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा को लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने की खबर से शुभचिंतकों, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है।

रामचंद्र शर्मा लंबे समय से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सक्रिय रहे हैं। वे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, समाज में सकारात्मक बदलाव तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को विशेष महत्व देते हैं। उनका मानना है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण की आधारशिला भी है।

लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा उन्हें प्रदान किया गया यह सम्मान शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करता है। इस उपलब्धि को गौरव का विषय माना जा रहा है। रामचंद्र शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button