LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्राम जामझोर की महिलाओं ने ‘महतारी वंदन योजना’ को बताया सशक्तिकरण की मिसाल, बिहान योजना से भी मिल रही नई ताकत !

खरसिया (रायगढ़)। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जामझोर की महिलाओं ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बेहतरीन और सराहनीय पहल बताया है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि इस योजना के माध्यम से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रही है और घर-परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
महिलाओं ने कहा कि  भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना गांव की महिलाओं के लिए किसी संबल से कम नहीं है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई प्रेरणा मिल रही है।
इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने  भाजपा केंद्र सरकार की (NRLM) के अंतर्गत संचालित बिहान योजना को भी महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने वाली महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने कहा कि बिहान योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं को रोजगार, बचत और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button