LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भारतीय जनता युवा मोर्चा खरसिया द्वारा 25 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर में नमो नवमतदाता सम्मेलन होगा – पीताम्बर दास महंत

 

खरसिया। छ.ग.प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद राष्ट्र को परम वैभव की शिखर पर पहुंचाने वाली पार्टी भाजपा ने आगामी अप्रैल 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लीं।
इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देशानुसार पूरे राष्ट्र में नमो नवमतदाता सम्मेलन होना हैं इसी आधार पर छ.ग. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पूरे छ ग में 25 जनवरी को नमो मतदाता सम्मेलन का आव्हान किया हैं।
रायगढ़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनायक पटनायक के मार्गदर्शन में पूरे रायगढ़ जिले में यह सम्मेलन संपन्न भी हो रहा हैं इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए नमो नवमतदाता सम्मेलन खरसिया के विधानसभा प्रभारी पीताम्बर दास महंत जिला मीडिया प्रभारी भाजयुमो ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम बताया कि विश्व के लोकप्रिय नेता यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को राष्ट्र हित में पुनः बनाने के लिए पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी इसी उद्देश्य से रायगढ़ लोकसभा के संसदीय क्षेत्र खरसिया विधानसभा में नमो नवमतदाता सम्मेलन 25 जनवरी को तय हुआ हैं यह सम्मेलन खरसिया स्थित श्री राम जानकी मंदिर के सभागार में संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम में स्वयं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नव मतदाताओं को लाइव संबोधित करेंगे जो पुरे राष्ट्र में एक साथ 5000 स्थानों में होगा एवं छत्तीसगढ के 150 स्थानों में होगा।
खरसिया के इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विधानसभा प्रभारी पीताम्बर दास महंत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, जिला मंत्री महेश साहू, भाजपा नेता कमल गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश से नियुक्त कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी मयंक अग्रवाल होंगे एवं अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, राजेंद्र पालू राठौर, कन्हैया राठिया होंगे।
इस कार्यक्रम में 1000 हज़ार नव मतदाताओं को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लाइव जोड़ने का उत्तरदायित्व भाजयूमो प्रदेश/ जिला पदाधिकारी में नोवल कनेर,उमाशंकर शर्मा, मनीष रावलानी, जयप्रकाश डनसेना, टिकेश डनसेना, कमलेश नायडू तथा भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष महामंत्री में नगर से राधे राठौर, साहिल शर्मा,सौरभ अग्रवाल, महका मण्डल से रविंद्र गवेल, मोती महंत राजेंद्र चौहान, जोबी मण्डल से दिनेश पटेल, विष्णु वैष्णव, सुकलाल डनसेना एवं पुरे मंडलो के टीम को दिया गया।
यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे दिनांक 25 जनवरी 2024 को शुरू होगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button