युवा नेतृत्व को मिली नई पहचान, शिवा नरेश पटेल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य।

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शिवा नरेश पटेल को जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर है।
शिवा नरेश पटेल को एक सक्रिय, समर्पित और जुझारू युवा नेता के रूप में जाना जाता है। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संपर्क बनाए रखते हुए वे केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाते रहे हैं।
युवा नेता शिवा पटेल की विशेषता यह रही है कि उन्होंने युवाओं को भाजपा से जोड़कर एक मजबूत टीम तैयार की है। उनके नेतृत्व में युवाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है। वे खरसिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं।
शिवा नरेश पटेल ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व तथा तारापुर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।



