
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳*
धूमधाम से मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती*
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े रबेली विकासखंड मालखरौदा, जिला सक्ती में हर्षोल्लास के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण,अगरबत्ती तथा धूप दीप से किया गया, जननायक कर्पूरी ठाकुर के विषय में मुख्य वक्ता के रूप में रूप में श्री राधेश्याम शतरंज जी ने कहा कि आदरणीय कर्पूरी साहब गांव के गरीब, दलित, वंचित, शोषित अति पिछड़े वर्ग, छोटे किसान के दुख दर्द को समझते थे तथा उनके लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, समानता के लिए सर्वस्व ने समर्पण कर दिया, श्रीमती उत्तर साहू मैडम कहां की श्री ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे, उनके विचार, अभिव्यक्ति, तथा समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सम्मान से जीने के विषय में विस्तार से अवगत कराया, विद्यालय के प्राचार्य श्री बालाराम दिनकर जी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलकर सर्व मानव कल्याण की विचारधारा को जीवन में अपना सकते हैं, आदरणीय ठाकुर ने अपने जीवन को त्याग करके हम सबको सम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान किए हैं, हम उनके सदैव ऋणी रहेंगे, ऐसे महामानव का जन्म कभी-कभी ही होता है, गरीबों की,शोषितों,की, अपेक्षित की, भावनाओं को समझ करके उसकी दुख -दर्द को कम करने के लिए रात -दिन एक कर देते हैं और अपना सर्वस्व बलिदान कर देते हैं, इस कार्यक्रम में श्री लिबनुस कुजूर, श्री विजय जांगड़े, श्री दिलीप शतरंज शाहिद छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का संचालन श्री प्रमोद कुमार श्रीवास द्वारा किया गया.*



