LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रायपुर में फर्जी डिग्री रैकेट का भंडाफोड़, 2.34 करोड़ की ठगी करने वाली मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार !

MBBS डिग्री और पोस्ट ऑफिस नौकरी के नाम पर ठगी, गिरोह के 5 सदस्य पुलिस गिरफ्त मे 

रायपुर। राजधानी रायपुर में फर्जी डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी साक्षी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रही थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लोगों को फर्जी MBBS डिग्री और पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपये की ठगी की थी। इस गिरोह के चार अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
प्रार्थी की शिकायत के आधार पर DCP सेंट्रल जोन और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
⚠️ जनहित में अपील:
नौकरी या डिग्री दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले फर्जी एजेंटों और दलालों से सावधान रहें। किसी भी ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच जरूर करें।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button