LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
महाअष्टमी पर मोना सेन ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना!

रायपुर:-छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त मोना सेन ने महाअष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व शक्ति, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही उनकी कामना है।
मोना सेन ने आगे कहा कि महाअष्टमी का यह पावन दिन हमें सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखमय, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए मां दुर्गा से प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।



