LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

वाह-वाह! चंद्रपुर में छाए विधायक रामकुमार यादव, जनसेवा का अनोखा अंदाज़ बना चर्चा का विषय !



चंद्रपुर/ सक्ती:- “वाह-वाह विधायक रामकुमार यादव!” — इन दिनों चंद्रपुर क्षेत्र में यही चर्चा हर गली, चौपाल और सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रही है। अपने सहज स्वभाव और जनहितकारी छवि के लिए पहचाने जाने वाले विधायक रामकुमार यादव एक बार फिर लोगों के दिलों में खास जगह बना रहे हैं।
शादी-विवाह के इस सीजन में विधायक यादव का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। जैसे ही किसी परिवार से निमंत्रण मिलता है, वे बिना किसी औपचारिकता के एक सदस्य की तरह समारोह में शामिल हो जाते हैं। चाहे लड़की की शादी हो या लड़के का विवाह, हर आयोजन में उनकी उपस्थिति लोगों को आत्मीयता का एहसास कराती है।


इतना ही नहीं, बारात में शामिल होकर वे आम लोगों के साथ नाचते-थिरकते भी नजर आते हैं। उनके इस सरल और मिलनसार व्यवहार के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक रामकुमार यादव की यही सादगी और जनता के प्रति सच्चा प्रेम उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों के सुख-दुख में हर समय साथ खड़े रहने की उनकी आदत ने उन्हें “जनता का अपना नेता” बना दिया है।
शादी समारोहों में विधायक को अपने बीच पाकर लोग बेहद खुश नजर आते हैं और यही कारण है कि आज चंद्रपुर में हर जुबान पर एक ही बात है—
“वाह-वाह विधायक रामकुमार यादव!”

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button