LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्राम पंचायत जुरडा में गरीब परिवार लेकिन बीपीएल की जगह बना एपीएल कार्ड! जनदर्शन में उठी आवाज

रायगढ़:
जनपद पंचायत रायगढ़ के ग्राम पंचायत जुरडा में शासन की योजनाओं में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के गरीब परिवारों को बीपीएल (गरीबी रेखा) कार्ड का लाभ मिलने के बजाय एपीएल कार्ड थमा दिया गया है, जिससे उन्हें पर्याप्त राशन नहीं मिल पा रहा है।

इस समस्या को लेकर जुरडा निवासी श्रीमती निर्मला सारथी पति मुकेश सारथी एवं श्रीमती जेमो खड़िया पति शिबो खड़िया कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचीं और अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास न तो जमीन है और न ही कोई स्थायी आय का साधन, इसके बावजूद उनका बीपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बनाया गया।
महिलाओं ने कहा कि वर्तमान में उन्हें एपीएल कार्ड के तहत मात्र 10 किलो चावल मिलता है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो रहा है। जबकि शासन द्वारा गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की बात कही जाती है।
जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे ऐसे जरूरतमंद परिवारों को जागरूक करें और उन्हें उचित मार्गदर्शन दें।
क्षेत्र में जनसमस्या शिविर भी बेअसर
जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाने के बावजूद पात्र हितग्राहियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
प्रशासन से मांग
पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी स्थिति की जांच कर जल्द से जल्द बीपीएल या अंत्योदय कार्ड जारी किया जाए, ताकि उन्हें उचित राशन और योजनाओं का लाभ मिल सके।
👉 कुल मिलाकर, यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और जमीनी स्तर पर निगरानी की कमी को उजागर करता है, जहां असली जरूरतमंद अब भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button