LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

एनएमएल तलईपल्ली ने 11 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक कोयले का उत्पादन कर बनाया नया कीर्तिमान!

घरघोड़ा। एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता परियोजना प्रमुख अखिलेश सिंह ने की। इस दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक परियोजना ने 11 मिलियन मीट्रिक टन (1 करोड़ 10 लाख टन) से अधिक कोयले का उत्पादन एवं प्रेषण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साथ ही, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड 45 मिलियन मीट्रिक टन के वार्षिक उत्पादन लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।
परियोजना द्वारा अब तक 59 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सामुदायिक विकास कार्यों पर खर्च की जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिली है।
इस अवसर पर पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनमें ऊर्जा संकट, खनन गतिविधियां एवं भविष्य की चुनौतियां शामिल रहीं। परियोजना प्रबंधन ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए और पारदर्शिता व जवाबदेही के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस संवाद से मीडिया और परियोजना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button