श्री श्री 1008 श्री महाकाली मंदिर मेला स्थल चपलें – बड़े डुमरपाली पर सामुदायिक भवन की नींव, सांसद राठिया की बड़ी सौगात !

रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के रॉबर्टसन चपले डुमरपाली स्थित श्री श्री 1008 श्री महाकाली पूजा मंदिर मेला स्थल पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद राठिया का पुष्प गुच्छों से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनहित में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संबोधन में सांसद राठिया ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 68 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। वहीं दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 4.95 लाख परिवारों को 495 करोड़ रुपये की सहायता सीधे उनके खातों में पहुंचाई गई है।



