LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

रिश्वतखोर BEO रंगे हाथ गिरफ्तार: वेतन जारी करने के बदले मांग रहा था पैसे !

बरमकेला/रायगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, बीईओ द्वारा एक शिक्षक का वेतन जारी करने के एवज में 5-5 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिक्षक ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की पुष्टि के बाद डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस मामले में संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी मध्यस्थ की भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मौके से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के बाद शिक्षक संघ ने इसे सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि अब ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त लगाम लगेगी।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button