LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएँ, कहा – ‘श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण की नींव हैं’*

 

रायगढ़ :- रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्र के विकास में अपना अद्वितीय योगदान देने वाले सभी श्रमिक भाई-बहनों, कामगारों एवं मेहनतकश साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए जारी संदेश में कहा विश्व श्रमिक दिवस श्रम की गरिमा, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। खेतों में हल चलाने वाले किसान से लेकर कारखानों में पसीना बहाने वाले मजदूर तक, सड़क बनाने वाले श्रमिक से लेकर भवन निर्माण में लगे कारीगर तक श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था गतिमान है और विकास की इमारत खड़ी है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।ई-श्रम पोर्टल, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, आयुष्मान भारत, निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल जैसी योजनाओं से करोड़ों श्रमिक परिवारों को सुरक्षा कवच मिला है। छत्तीसगढ़ में हमने श्रमेव जयते’ के भाव को आत्मसात करते हुए श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, कौशल उन्नयन, आवास व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया है। ‘छू लो आसमान’* जैसी पहल से श्रमिक परिवारों की बेटियाँ भी आज बोर्ड परीक्षा में परचम लहरा रही हैं। श्री चौधरी ने आगे कहा, “*बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर* ने श्रमिकों के अधिकारों की नींव रखी थी। आज हमें उनके सपनों का भारत बनाना है जहाँ हर श्रमिक को उचित मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, स्वास्थ्य सुविधा और सम्मान मिले। प्रदेश के सभी उद्यमियों, ठेकेदारों एवं नियोजकों कहा श्रमिकों को परिवार का सदस्य मानकर उनका समुचित ध्यान रखें। जब श्रमिक सशक्त होगा, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने सभी श्रमिक संगठनों, यूनियनों एवं मेहनतकश साथियों को मई दिवस की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं सुरक्षित भविष्य की कामना की।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button