LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

सुशासन तिहार  ग्राम औरदा शिविर में अव्यवस्था, ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी !

सुशासन तिहार  ग्राम औरदा शिविर में अव्यवस्था, ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी


रायगढ़। जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत औरदा में 5 मई गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 22 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से आवेदन लिए जाने थे, लेकिन शिविर में अव्यवस्था और लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि आवेदन पंजीयन शुरू होते ही केवल शिविर में दिए गए प्रारूप पर ही आवेदन स्वीकार किए जा रहे थे। इससे लोगों को आवेदन लिखने में काफी समय लगा। वहीं जो लोग पढ़े-लिखे नहीं थे, वे आवेदन तक नहीं दे पाए। ग्रामीणों का कहना है कि शिविर में आवेदन लिखने के लिए किसी प्रकार की सहायता या व्यवस्था नहीं की गई थी।
कई हितग्राही आवेदन जमा करने के बाद पावती के लिए भटकते रहे। आरोप है कि अनेक लोगों को आवेदन की पावती नहीं मिली, जबकि कुछ ग्रामीणों को आवेदन फार्म तक उपलब्ध नहीं हो पाया। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई।


ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब शासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सुशासन तिहार शिविर आयोजित कर रही है, तो व्यवस्थाएं बेहतर क्यों नहीं की गईं। लोगों का कहना है कि ग्राम औरदा का यह शिविर केवल औपचारिकता बनकर रह गया।
शिविर में जनपद पंचायत पुसौर के सीईओ एवं नोडल अधिकारी की लापरवाही भी खुलकर सामने आई। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे शिविरों में आवेदन लिखने वाले कर्मचारियों एवं पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button