बेटियों के सम्मान में अनोखी मिसाल” — ग्राम सुर्री की भाजपा समर्थित सरपंच मीनाक्षी नायक लगातार कर रहीं कन्यादान
“हर बेटी के विवाह में सहयोग का संकल्प, सुर्री सरपंच की हो रही सराहना”

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुर्री की भाजपा समर्थित सरपंच श्रीमती मीनाक्षी टेकलाल नायक आज पूरे क्षेत्र में सामाजिक सेवा और बेटियों के सम्मान को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सरपंच श्रीमती नायक गांव की बेटियों के विवाह में लगातार अपने हाथों से “कन्यादान” स्वरूप 20-20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान कर रही हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक वे गांव की सरपंच रहेंगी, तब तक बेटियों के विवाह में इसी प्रकार सहयोग करती रहेंगी।
इसी कड़ी में उन्होंने छठवीं बार कन्यादान करते हुए स्वर्गीय बैजू भारद्वाज एवं श्रीमती दूज बाई की सुपुत्री सविता भारद्वाज के विवाह अवसर पर 20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। सरपंच के इस मानवीय और सामाजिक कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मीनाक्षी टेकलाल नायक केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समाज की बेटियों के सम्मान और सहयोग के लिए समर्पित एक बड़ी सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उभर रही हैं।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोगरा नायक, बिहान सक्रिय महिला कौशल्या नायक, सावित्री नायक, उपसरपंच सुरेंद्र कुमार कुर्रे, पूर्व उपसरपंच खीरसागर नायक, वरिष्ठ नागरिक श्याम कुमार नायक, अश्विनी नायक, चीनीलाल सिदार, सत्यानंद नायक, जयकुमार नायक, दिनमणि पटेल, धनुजय पटेल, प्रेमानंद यादव, अमरलाल पटेल, गंगाधर कुर्रे, फागुलाल नायक, भोजराम पटेल, गोपाल सिंदार, कैलाश पटेल, उमाशंकर नायक, दीपक चौधरी एवं खगेश्वर कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



